West Bengal विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) और सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर ‘राजनीतिक बदला’ लेने का आरोप लगाते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज सभी क्रिमिनल केसों को सीबीआई (CBI) के हवाले करने की मांग की है.
उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ दर्ज किए गए मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए सभी केसों को CBI को सौंप देना चाहिए. इसके साथ ही पुलिस की ओर से दर्ज की गईं FIR को रद्द किए जाने की भी मांग की है. अधिकारी ने कहा कि राज्य पुलिस ने उनके खिलाफ जो भी केस फाइल किए हैं, वे बदले की कार्रवाई के तहत हुए हैं, ऐसे में इन फर्जी केसों को रद्द किया जाना चाहिए. वहीं दूसरी ओर सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली पहुंचकर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.
बता दें कि पश्चिम बंगाल पुलिस और CID की ओर से कई मामलों में सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ जांच की जा रही है. हाल ही में अधिकारी के खिलाफ उनके एक विवादित बयान के चलते एक और केस फाइल हुआ है. जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पास पूर्व मेदिनीपुर जिले के एसपी अमरनाथ की पूरी कॉल डिटेल है. पेगासस फोन हैकिंग विवाद के बीच उनके इस बयान पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ जासूसी के आरोपों में केस फाइल किया है.
ये भी पढ़ें: जासूसी कांड पर बोली ममता, कहा- सरकारी पैसे का जासूसी के लिए हो रहा है इस्तेमाल