बंगाल में अब वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर मोदी की जगह ममता की तस्वीर, BJP में नाराजगी

Updated : Jun 05, 2021 16:34
|
Editorji News Desk

केंद्र और बंगाल सरकार के बीच तकरार कम होता नजर नहीं आ रहा है. अलपन बंदोपाध्याय के बाद अब कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को लेकर दोनों आमने-सामने हैं. दरअसल, बंगाल में अब वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की तस्वीर हटाकर सीएम ममता की फोटो लगा दी गई है. जिसे लेकर सियासी बहसबाजी तेज हो गई है. बीजेपी का कहना है कि टीएमसी आपदा में सियासी अवसर तलाश रही है. बीजेपी प्रवक्ता समिक भट्टाचार्या ने कहा कि टीएमसी पीएम पद की गरिमा स्वीकार नहीं कर रही है. टीएमसी एक अलग देश की तरह बर्ताव कर रही है. वहीं TMC ने राज्य सरकार के इस कदम को सही बताया है. उसका कहना है कि सर्टिफिकेट पर राज्य से सीएम की फोटो होना कोई गलत बात नहीं है. 

बता दें कि कुछ महीने पहले ही वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम की फोटो को लेकर बंगाल में खूब हंगामा हुआ था. विधानसभा चुनाव के वक्त इसको लेकर टीएमसी ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी. हालांकि वक्त बीतने के साथ ही विवाद पर विराम लग गया था...लेकिन अब सर्टिफिकेट पर ममता की तस्वीर छपने के बाद दोबारा सियासत तेज हो गई है.

vaccination certificatephotosmamta banerjeePM Modi

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'