पश्चिम बंगाल चुनाव: कूचबिहार में दिलीप घोष की कार पर हमला, TMC पर लगाए आरोप

Updated : Apr 07, 2021 22:38
|
Editorji News Desk

पश्चिम बंगाल(West Bengal Assembly Election) में राजनीतिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष (Dileep Ghosh) ने दावा किया कि कूचबिहार में उनके काफिले पर हमला किया गया. हमले की तस्वीरें जो सामने आई हैं उनमें उस गाड़ी का शीशा टूटा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें घोष सफर कर रहे थे.

इस हमले की तस्वीरें घोष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है. उन्होंने लिखा है कि टीएमसी के गुंडों ने टीएमसी के झंडे लेकर मेरी कार पर बम फेंके और खिड़की के शीशे को तोड़ दिया. उन्होंने बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं  पर भी हमला किया. गौरतलब है कि पिछले तीन चरणों की वोटिंग के दौरान भी BJP और TMC दोनों ही पार्टियों की ओर से एक दूसरे के कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों पर हमला करने और राजनीतिक हिंसा में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं.

Bengal AssemblyDilip Ghosh

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'