वीकेंड रेडी लोगों के लिए इस हफ्ते देखने को काफी कुछ है. इन सबमें सिनेमा से लेकर वेब सीरीज़ और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का कॉन्टेंट शामिल है. इनमें से कुछ बेहद दमदार है तो कुछ बिल्कुल बेजान.
इस लिस्ट में इस हफ्त रिलज़ हुई फिल्मों में 'संदीप और पिंकी फरार' (Sandeep Aur Pinky Faraar) और 'मुंबई सागा' (Mumbai Saga) शामिल हैं. परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' को बेहद बुरे रिव्यूज़ मिले हैं.
हालांकि, राहत की बात ये है कि जॉन अब्राहम (John Abraham) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर 'मुंबई सागा' (Mumbai Saga) को ठीक-ठाक रिव्यूज़ मिले हैं.
वहीं, इस हफ्ते एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म 'Zack Snyder's Justice League' रिलीज़ हुई है. डीसी (DC) फैंस अच्छे से जानते हैं कि 'Justice League' के नाम से इन्हीं सितारों के साथ पहले भी एक फिल्म बन चुकी है. हालांकि, Snyder की इस चार घंटे से ज़्यादा की फिल्म को काफी अच्छे रिव्यूज़ मिले हैं और इसे पिछली फिल्म से काफी बेहतर बताया गया है.
वेब सीरीज़ के मामले में 'मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स' (Marvel Cinematic Universe) ने 'डिज्नी+हॉटस्टार' (Disney+ Hotstar) पर छह एपिसोड्स वाले 'द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर' (The Falcon and the Winter Soldier) को रिलीज़ किया. 'Marvel' फैंस के लिए इससे ज़्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है कि WandaVision के खत्म होते ही उन्हें इस 'Universe' के मज़े लेने के लिए एक और सीरीज़ मिल गई.
वहीं, इस वीकेंड आपके लिए बस इतना ही नहीं है. 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर ही ‘OK Computer’ नाम की एक देसी वेब सीरीज़ आई है जो भविष्य पर आधारित है. सीरीज़ में कहानी इसके ईर्द-गिर्द घूमती है कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial intelligence) भी अपराध कर सकता है.