अगर आप कुछ अच्छा देखने की तैयारी में हैं तो इस हफ्ते आपके लिए कॉन्टेंट की कोई कमी नहीं है. एक तरफ तो Netflix पर परिणीति चोपड़ा की The Girl on the Train रिलीज़ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ Disney+Hotstar पर अभय देओल की पहली वेब सीरीज़ 1962: The War In The Hills का रिव्यू भी आ गया है. सबसे ख़ास बात ये है कि कुछ हल्का-फुल्का देखने का मूड बनाए बैठे लोगों के लिए Warner Animation Group लेकर आया है Tom and Jerry की एक और किश्त.