दिल्ली (Delhi) में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) ने वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) लगाने का ऐलान किया है. यानी अब दिल्ली में शनिवार और इतवार को कर्फ्यू लागू रहेगा. इस फैसले का ऐलान करते हुए सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान आपातकालीन सेवाओं के अलावा हवाई अड्डे पर जाने वाले यात्रियों और शादियों के लिए विशेष कर्फ्यू पास जारी किए जाएंगे.
इसके अलावा राजधानी में मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम कर दिए गए हैं साथ ही रेस्त्रां अब केवल होम डिलीवरी कर पाएंगे.