इस हफ्ते को आप बना सकते हैं खास. इस वीक अमिताभ बच्चन से लेकर कुणाल कपूर तक आपका एंटरटेनमेंट करने वाले हैं. आईए नजर डालते हैं इस हफ्ते रिलीज़ होने वाली फिल्मों और सीरीज पर
चेहरे
27 अगस्त, सिनेमाघर
फिल्म निर्माता रूमी जाफरी की 'चेहरे' (Chehre) एक मिस्ट्री थ्रिलर है जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती लीड रोल में हैं. यह फिल्म एक 80 वर्षीय व्यक्ति के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में किंग की भूमिका में अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं और बाकी सभी कलाकार उनके कंट्रोल में काम कर रहे हैं. फिल्म 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: Chehre Review: अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी फिल्म का प्लस पॉइंट हैं, जानिए कैसी है फिल्म
द एम्पायर
27 अगस्त, हॉटस्टार
निखिल आडवाणी द्वारा निर्मित 'द एम्पायर' (The Empire) बाबर के बाबर बनने के संघर्ष की कहानी है. एलेक्स रूदरफोर्ड के उपन्यास 'एम्पायर ऑफ द मुगल: रेडर्स फ्रॉम द नॉर्थ' पर आधारित ये कहानी बाबर के बचपन से लेकर उस मोड़ तक की कहानी है जहां दिल्ली में आसीन लोधी वंश को ललकारने समरकंद का एक युवा सम्राट पहुंचता है. वेब सीरीज ‘द एम्पायर’ से अभिनेता कुणाल कपूर (Kunal Kapoor) ओटीटी पर अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं.
द इंटरव्यू: नाइट ऑफ 26/11
द इंटरव्यू: नाइट ऑफ 26/11 (The Interview: Night of 26/11) में जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff)एक जर्नलिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं, यह फिल्म हिट डच फिल्म 'द इंटरव्यू' का हिंदी रीमेक है. लॉरेन्स पोस्टमा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अंजुम नायर और दिवंगत अभिनेता आसिफ बसरा भी लीड रोल में हैं. फिल्म का प्रीमियर जल्द ही BookMyShow STREAM TVOD पर होगा.