'मिर्जापुर' विवाद: यूपी पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच हुआ 'तांडव'

Updated : Jan 22, 2021 13:46
|
Editorji News Desk

वेब सीरीज़ 'मिर्जापुर' से जुड़े मामले को लेकर मुंबई पुलिस और यूपी पुलिस के बीच 'तांडव' की ख़बर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों राज्यों की पुलिस के बीच तब नोकझोंक हुई जब यूपी पुलिस सीरीज़ के प्रोड्यूसर्स में शामिल फरहान अख्तर के घर पहुंच गई. नियमों के मुताबिक किसी दूसरे राज्य से आए पुलिस को किसी भी केस की जांच के लिए राज्य पुलिस के नोडल ऑफिसर की इजाजत हासिल करनी होती है. एक शिकायत के बाद यूपी के मिर्जापुर की पुलिस 2 दिनों से मुंबई क्राइम ब्रांच डीसीपी के दफ्तर के चक्कर लगा रही है. लेकिन इजाजत हासिल नहीं कर पा रही. ऐसे में मिर्जापुर पुलिस बिना अनुमति फरहान से पूछताछ करने पहुंच गई. जैसी ही इसकी भनक मुंबई पुलिस को लगी, इसके जवान भी वहां पहुंच गए. ख़बरों के मुताबिक फरहान के घर के बाहर यूपी पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई.

MirzapurWeb seriesMumbai PoliceUP policeAmazon Prime Video

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब