सुप्रीम कोर्ट ने वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के मेकर्स और Amazon Prime Video को नोटिस जारी किया है. नोटिस मिर्जापुर के एक वासी के पीटिशन पर जारी किया गया है. इस वेब सीरीज पर मिर्जापुर की छवि को खराब करने का आरोप है. बता दें कि ऐसी शिकायत तब आई है जब मिर्जापुर का दूसरा सीजन आ चुका है. सीरीज का पहला सीजन साल 2018 में आया था. ये भी बता दें कि एक अन्य वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर इतना बवाल हुआ कि इसके मेकर्स को 'विवादित' सीन सीरीज से हटाने पड़े. ऐसे विवादों के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर सेंसरशिप की बहस भी तेज हो चली है.