ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने भारतीय मूल के लोगों को दिवाली की बधाई दी. जॉनसन ने कहा कि जिस तरह भगवान राम राक्षस राज रावण को हराकर अपनी पत्नी सीता के साथ लौटे थे तो लाखों दीयों से उनका स्वागत हुआ, ठीक उसी तरह इस दिवाली हम लोग भी कोरोना के खिलाफ जीत हासिल करेंगे. ब्रिटिश पीएम ने आगे कहा कि मुझे पता है कि अपनों से दूर रहकर त्योहार मनाना आसान नहीं है. वह भी ऐसे समय में जब आप दोस्तों के साथ मस्ती करना चाह रहे हों, उनके साथ समोसा और गुलाब जामुन शेयर करना चाहते हों. पीएम जॉनसन ने भारतीयों के त्याग और संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि ये प्रयास प्रेरणा देते हैं.