अपने शानदार सैंड आर्ट के लिए दुनियाभर में मशहूर और पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे के मौके पर ओडिशा के पुरी बीच पर एख बेहद ही शानदार रेत की कलाकृति उकेरी है. कलाकृति के साथ उन्होंने एक संदेश भी दिया है- 'We love our wildlife'.
सुदर्शन ने वन्यजीवों को बचाने और सुरक्षा देने के लिए लोगों से आगे आने की अपील की है. बता दें कि हर साल 3 मार्च को दुनियाभर में विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है ये दिन जंगलों और जंगली जानवरों के लिए समर्पित है.