सलमान खान (Salman Khan) को उनके शर्टलेस अवतार के लिए जाना जाता है. उनकी फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' (Antim: The Final Truth) का पहला सॉन्ग 'विघ्नहर्ता (Vighnaharta Song)' रिलीज हुआ है. गणपति बप्पा की वंदना वाले इस गाने में सलमान खान का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है. गाने के वीडियो में सलमान खान के सिक्स पैक ऐब्स भी देखे जा सकते हैं.
सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' के पहले गाने 'विघ्नहर्ता' को अजय गोगावले ने गाया है और इसका म्यूजिक हितेश मोदक ने दिया है जबकि इसे लिखा वैभव जोशी ने हैं. फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर हैं.
ये भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 9 साल बड़ी बबीता जी के प्यार में पड़ गए हैं टप्पू