अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' का पहला गाना 'मैं तेरे बिन मरजावां' फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुआ है. फिल्म का ये पहला गाना अक्षय और वाणी कपूर पर फिल्माया गया है.
इस गाने में अक्षय और वाणी की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है. गाने को गुरनज़र (Gurnazar) और असीस कौर (Asees Kaur) ने गाया है. अक्षय ने गाने को रिलीज करते हुए लिखा था- 'बेल बॉटम से मेरा पहला गाना तेरे बिन मरजावां रिलीज हो गया है. गाने की जो ट्यून है वो तबसे मेरे दिमाग में बसी हुई है, जबसे मैंने इसकी शूटिंग की है'
ये भी पढ़ें: Marjaawaan BTS Video: देखें शूटिंग के कुछ फनी मोमेंट्स, अक्षय ने बताया क्यों ये गाना उन्हें है बेहद पसंद