बार्सिलोना अपने चुनिंदा आउटलेट पर ऑफिशिएल क्लब मास्क बेच रहा है. ये मास्क बार्सिलोना में और स्पेन के कुछ चुनिंदा क्लब शॉप पर मौजूद है. ये मास्क 3 डिजाइन में हैं, जिनमे 4 लाल स्ट्रिप के साथ पीले रंग वाला लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस एक मास्क की रिटेल प्राइस 18 यूरो है. खास बात ये हैं कि एक बार यूज करने के बाद धोकर दोबारा भी प्रयोग में लाया जा सकता है.