शरीर में यूरिक एसिड (Uric Acid) का लेवल अचानक से बढ़ जाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है. शरीर में हाई यूरिक एसिड लेवल (High Uric Acid Level) आपको ताउम्र परेशान कर सकता है.
आपको बता दें, यूरिक एसिड एक ऐसा केमिकल है जो शरीर में तब बनता है जब शरीर प्यूरीन नाम के केमिकल को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ता है. ये केमिकल शरीर के लिए गैर जरूरी होता है जो आपके खून में घुल जाता है और किडनी से बहते हुए यूरिनेशन (पेशाब) के जरिये शरीर से बाहर निकल जाता है.
यह भी पढ़ें | सुबह-सुबह क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल, क्या है इसका कारण?
जब आपके खून में घुला यूरिक एसिड ठीक से फिल्टर नहीं हो पाता है तो इसकी मात्रा बढ़ जाती है जिसके कारण पथरी या क्रिस्टल बनने का खतरा हो जाता है. ये क्रिस्टल आपके जोड़ों में जाकर जमा हो जाते हैं जिससे आपको गठिया की शिकायत हो सकती है.
यूरिक एसिड के लेवल का पता ब्लड टेस्ट (Blood Test) के जरिए लगाया जा सकता है. महिलाओं के लिए, ये खून के प्रति डेसीलीटर से 6 मिलीग्राम कम होना चाहिए. जबकि, पुरुषों के7 मिलीग्राम से कम होना चाहिए. शरीर में बढ़ हुए यूरिक एसिड के स्तर को इन बेहतरीन नैचुरल तरीकों से कम किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें | विटामिन K, जानें शरीर के लिए क्यों है जरूरी?
1. कम प्यूरीन वाली चीजें खाइए
प्यूरिन केमिकल शरीर में भी बनते हैं और कुछ खाने की चीजों में भी पाए जाते हैं जैसे कि- मीट, सीफूड, मशरूम और पालक. शरीर में यूरिक एसिड को कम रखने के लिए फाइबर रिच फूड जैसे- मेवे, अंडे और चेरी खाइए.
2. विटामिन सी से भरपूर चीजें खाइये
विटामिन सी से भरपूर फल लेने से शरीर का यूरिक एसिड कंट्रोल रहता है. संतरा, अमरूद, कीवी और आंवला में भरपूर विटामिन सी होता है. डायट में रसीले फलों का सेवन बढ़ाने से शरीर में यूरिक एसिड कंट्रोल हो जाएगा.
3. एल्कोहल और शुगरी ड्रिंक्स से रहे दूर
यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाने से अक्सर लोगों को गाउट नाम की बीमारी हो जाती है. तो अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हो तो शुगरी ड्रिंक्स और शराब से दूर रहें. इससे बीमारी का खतरा बढ़ सकता है. ये चीजें आपकी डायट में गैरजरूरी कैलोरी बढ़ा देती हैं जिससे वज़न बढ़ने और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं.
4. वज़न को कंट्रोल में रखें
अपनी डायट के साथ वजन पर कंट्रोल रखना भी बेहद जरूरी है. मोटापा गाउट के खतरे को बढ़ा सकता है खासकर कम उम्र के लोगों में. एक्टिव रहकर, बैलेंस्ड डायट और पोषक तत्वों वाली चीजों को खाकर हेल्दी बॉडी वेट को बरकरार रखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें | आंतों को स्वस्थ रखना है तो आज से ही खाएं ये सुपरफूड्स