LJP के 'बंगले' में खिंची दीवारें, भतीजे चिराग से नहीं मिले चाचा पारस

Updated : Jun 14, 2021 17:25
|
Editorji News Desk

पासवान परिवार (Paswan Family) में शुरू हुई राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई अब लगभग अपने अंतिम दौर में है और मिले संकेतों से साफ नजर आ रहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में चिराग पासवान (Chirag Paswan) अकेले पड़ गए हैं. हालात ये हैं कि अपने चाचा को मनाने उनके घर पहुंचे चिराग पासवान के लिए घर के दरवाजे तक नहीं खुले और उन्हें 20 मिनट तक गाड़ी में इंतजार करना पड़ा. इसके बाद भी चाचा पशुपति पारस से मुलाकात नहीं हो सकी. चिराग ने एक घंटे तक उनका इंतजार किया लेकिन वो नहीं मिले.

आपको बता दें कि रामविलास पासवान की बनाई LJP के अभी चिराग और पशुपति समेत छह सांसद हैं. इनमें से चिराग को छोड़ बाकी पांच ने अपना एक अलग गुट बना लिया है और पशुपति पारस को अपना नया नेता चुना है. इस बाबत संसदीय सचिवालय को भी सूचित कर दिया गया है और सचिवालय कानूनी पहलुओं का अध्यन कर इस कदम पर अपना फैसला लेगा.

 

LJPChirag PaswanChiragPashupati Paras

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'