खाने के बाद तीस मिनट की वॉक से मिलेंगे कई हेल्थ बेनिफिट्स

Updated : Jun 27, 2021 14:06
|
Editorji News Desk

फिट और हेल्दी रहने के लिए हम योग और एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारी व्यस्त दिनचर्या के कारण हम नियमित रूप से योग या एक्सरसाइज़ करने के लिए वक़्त नहीं निकाल पाते. ऐसे में सिंपल वाकिंग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

बीते कुछ समय से हेल्थ और फिटनेस कम्यूनिटी के बीच एक ट्रेंड जो काफी ज़्यादा बढ़ा है वो है डिनर के बाद एक छोटी सी वॉक का. नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार, वॉक करने से कैलोरीज़ बर्न होती हैं, डाइजेस्टिव सिस्टम दुरुस्त होता है और खाने के न्यूट्रिएंट्स को अब्ज़ॉर्ब करने में मदद मिलती है.

सेंटर फॉर डिसीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक वॉक करने के लिए कम से कम तीस मिनट का समय ज़रूर निकालें. ये वॉक करने के लिए आयडियल समय सीमा है. अगर आप एक साथ तीस मिनट की वॉक नहीं कर पा रहे हैं तो छोटी छोटी वॉक से शुरू कर के अपने कंफर्ट के हिसाब से धीरे धीरे इस समय को बढ़ा सकते हैं. 

चलिए अब जानते हैं खाने के बाद वॉक करने के फायदे जो नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ द्वारा बताये गए हैं.

पाचन शक्ति बढ़ाये

वॉक करने से आपका डायजेस्टिव सिस्टम ज़्यादा बेहतर तरीके से काम करने लगता है. जब आप खाना खाने के बाद वॉक करते हैं तो आपका शरीर ज़्यादा गैस्ट्रिक एन्ज़ाइम्स पैदा करता है और आपका पेट खाने से मिले न्यूट्रिएंट्स को ज़्यादा अच्छे से पचा पाता है. अच्छा डाइजेशन होने से आपको कॉन्स्टिपेशन, ब्लोटिंग और हार्ट बर्न जैसी समस्या में आराम मिलता है. 

मेटाबॉलिज़्म बढ़ाये

अगर आप अपना मेटाबॉलिज़्म बढ़ाना चाहते हैं तो खाने के बाद तुरंत काउच पर बैठने की आदत छोड़ दीजिये. बल्कि खाना खाकर वॉक करने की आदत डालिये. वॉक से कैलोरीज बर्न करने में मदद मिलती है. अगर आप अपना बैली फैट कम करना चाहते हैं तो वाकिंग आपके लिए एक परफेक्ट सॉल्यूशन है.

ब्लड शुगर लेवल को करे कंट्रोल

अगर आप डायबिटिक हैं तो खाना खाने के बाद घूमना आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है और आपको डायबिटीज़ होने से बचा भी सकता है. खाने के तीस मिनट बाद तक आपका ग्लूकोस लेवल बढ़ जाता है और ऐसे में अगर आप खाना खाकर वॉक करने जाते हैं तो ये उसे यूटिलाइज करने में मददगार हो सकता है. इसलिए खाना खाने के बाद वॉक ज़रूर करें इससे ब्लड शुगर तो कंट्रोल रहेगा ही साथ में हायपरग्लाइसिमिया का खतरा भी कम हो जाएगा.    

मेन्टल हेल्थ को रखे दुरुस्त

वॉक करने से ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है.  इससे स्ट्रेस बढाने वाले हॉर्मोन्स एड्रेनालाईन और कॉर्टिसॉल कम होते हैं. जब आप वॉक करते हैं तो आपका शरीर एंडोर्फिन्स रिलीज़ करता है जो नेचुरल पेनकिलर्स की तरह काम करता है. इससे मूड अच्छा होता है, स्ट्रेस कम होता है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं.  

क्रेविंग्स होंगी कम

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें लेट नाईट क्रेविंग्स होती हैं और उस चक्कर में आप बहुत कुछ अन्हेल्थी खा लेते हैं तो आपको खाने के बाद वॉक करना अपनी आदत में शामिल कर लेना चाहिए. वॉक करने से आप खाना खाने के बाद संतुष्ट महसूस करते हैं जो नैचुरली आपकी क्रेविंग्स को कम कर देता है.  

 

walk

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी