असम में चार पोलिंग बूथों पर 20 अप्रैल दोबारा होगी वोटिंग, चुनाव आयोग ने दिया आदेश

Updated : Apr 10, 2021 18:50
|
Editorji News Desk

असम में 3 विधानसभा सीटों के 4 पोलिंग बूथों पर 20 अप्रैल को दोबारा चुनाव होगा. शनिवार को चुनाव आयोग ने असम के मुख्य चुनाव अधिकारी को चिट्ठी लिख दोबारा वोटिंग कराए जाने का आदेश दिया है. इनमें रतबारी, सोनाई, हफलॉन्ग क्षेत्रों के चार मतदान केंद्रों पर 20 अप्रैल को बह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक दोबारा वोटिंग होगी.

चिट्ठी में लिखा गया है कि आयोग ने एक अप्रैल को इन मतदान केन्द्रों पर डाले गए वोटो को अमान्य घोषित कर दिया है. दूसरे राउंड की वोटिंग के बाद BJP उम्मीदवार की गाड़ी में EVM मिलने की घटना के बाद दोबारा मतदान का फैसला लिया गया है. इससे जुड़ा एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इन विधानसभा क्षेत्रों में 1 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. चुनाव है. चुनाव प्रचार के लिए आयोग ने चुनाव अधिकारी को विधानसभा क्षेत्र में डुगडुगी बजवाने और राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों को लिखित में इस बारे में सूचित करने का निर्देश दिया है.

Polling BoothElection CommissionRe-poll

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'