Vitamin K Diet: दिल की बीमारियों का ख़तरा कम कर सकती है विटामिन K से भरपूर डायट

Updated : Sep 07, 2021 10:55
|
Editorji News Desk

Vitamin K Diet: दिल की सेहत को लेकर की गई एक रिसर्च के मुताबिक, विटामिन K से भरपूर चीज़ें खाने से दिल से जुड़ी बीमारी का ख़तरा कम हो सकता है. जर्नल ऑफ द मेडिकल हार्ट एसोसिएशन में छपी स्टडी बताती है कि इस विटामिन से भरपूर डायट से दिल या ब्लड वेसेल्स को प्रभावित करने वाली स्थिति यानि Atherosclerosis-related cardiovascular disease (ASCVD) का खतरा लगभग 34 फीसदी तक कम हो जाता है.

स्टडी के लिए रिसर्चर्स ने 50 हज़ार से अधिक लोगों के आंकड़ों की जांच की जिसमें उन्होंने ये जानने की कोशिश की कि विटामिन K वाले फूड ज़्यादा खाने से दिल पर क्या असर पड़ता है.

यह भी देखें: विटामिन K, जानें शरीर के लिए क्यों है जरूरी?

विटामिन K डायट

बता दें कि फूड में दो तरह के विटामिन K (Vitamin K) पाए जाते हैं. पहला विटामिन K1 जो हरी पत्तेदार सब्ज़ियों और वेजिटेबल ऑयल से मिलता है. जबकि दूसरा विटामिन K2 होता है जो मीट, अंडे और चीज़ जैसे फूड से मिलता है.

स्टडी में ज़्यादा विटामिन K1 (Vitamin K1) लेने वालों में एथेरोस्क्लेरोसिस से जुड़ा हृदय रोग कम पाया गया. इन लोगों में अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 21 फीसदी तक कम थी जबकि विटामिन K2 (Vitamin K2) लेने वालों में अस्पताल में भर्ती होने का ख़तरा 14 फीसदी तक कम पाया गया.

स्टडी के नतीजे बताते हैं कि एथेरोस्क्लेरोसिस और कार्डियोवैस्कुलर बीमारी ( Cardiovascular Disease) में विटामिन K का ज़्यादा सेवन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. 

vitamins K2vitamin KHeart diseases

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी