इंडियन आइडल के एक एपिसोड में एक प्रतिभागी ने शो में 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाना गाया जिसके बाद विशाल ददलानी ने कहा कि इस गाने को खुद लता मंगेशकर ने 1947 में देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के लिए गाया था. विशाल ददलानी अपनी इसी टिप्पणी के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. जिसके बाद पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने भी विशाल ददलानी पर निशाना साधते हुए ट्वीट करते हुए लिखा, 'लता मंगेशकर जी ने 'ऐ मेरे वतन के लोगों गीत' 26 जनवरी, 1963 को दिल्ली में गाया था. इसे कवि प्रदीप ने लिखा था. गीत को सुनने के बाद भरे गले से पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कहा था, 'लता बेटी, तुम्हारे गीत ने मुझे रुला दिया.'