स्विमिंग में गोल्ड के बाद भी वीरधवल के हाथ से दूर ओलंपिक का टिकट

Updated : Sep 26, 2019 10:28
|
Editorji News Desk

भारत के स्टार स्विमर वीरधवल खडे ने 10वें एशियन एज़ ग्रुप चैंपियनशिप के 50 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. बावजूद इसके उनके अगले साल होने वाले ओलंपिक टिकट का इंतजार बढ़ गया है. दरअसल, खडे ने 22.59 सेकेंड का वक्त निकाला जो कि ओलंपिक के ए क्वालिफिकेशन मार्क 22.01 सेकेंड से थोड़ा ज्यादा है. टोक्यो का टिकट लेने के लिए वीरधवल खडे के पास अगले साल जून तक का वक्त है. लेकिन, वो इसे अगले महीने सिंगापुर में होने वाले FINA वर्ल्ड कप में ही हासिल कर लेना चाहते हैं.

तैराकीस्विमिंगओलंपिकSwimmingOlympic

Recommended For You