वर्ल्ड कप में शमी-जडेजा को लेकर विराट और रोहित थे खफा-खफा !
Updated : Jul 23, 2019 10:34
|
Editorji News Desk
वर्ल्ड कप की सेमीफाइनल वाली हार ने टीम इंडिया के विश्वविजेता बनने की उम्मीदों को ही नहीं तोड़ा, उसके अंदर की दरारों को भी खोलकर रख दिया. मामला टीम के कप्तान और उप-कप्तान से जुड़ा है. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सेमीफाइनल मैच में मोहम्मद शमी को बाहर बैठाए जाने के विराट कोहली के फैसले से रोहित शर्मा नाराज थे. क्योंकि शमी ने वर्ल्ड कप में जबरदस्त गेंदबाजी की थी और 4 मैचों में 14 विकेट लिए थे. वहीं रवींद्र जडेजा को वर्ल्ड कप के मैचों के दौरान नजरअंदाज किए जाने पर भी रोहित विराट से खफा थे. जडेजा को जब सेमीफाइनल में मौका मिला तो उन्होंने जबरदस्त पारी खेली थी. रिपोर्ट के मुताबिक, विराट और रोहित के बीच अनबन की ये आग अब इतनी फैल चुकी है टीम भी दो धड़ों में बंट चुकी है.
Recommended For You