... तो इस 'डर' की वजह से वेस्टइंडीज़ दौरे पर जा रहे हैं विराट कोहली !
Updated : Jul 23, 2019 10:04
|
Editorji News Desk
डर सबको लगता है फिर चाहे वो विराट कोहली ही क्यों न हों. और सवाल जब पावर और टीम की कमान का हो तो एक कप्तान के लिए डरना और भी जरूरी हो जाता है. विराट कोहली को ऐसे ही डर ने वेस्टइंडीज़ दौरे पर जाने को मजबूर किया है. गल्फ न्यूज़ की खबर के मुताबिक वर्ल्ड कप के बाद BCCI के सामने टीम इंडिया में स्पिल्ट कैप्टेंसी यानी हर फॉर्मेट के लिए अलग अलग कप्तानों की मांग जोर पकड़ने लगी. भारतीय बोर्ड का एक धड़ा विराट को हटाकर रोहित को वनडे का कप्तान बनाए जाने की वकालत करने लगा. और, जब इस बगावत का शोर विराट कोहली के कानों में गूंजा तो उन्होंने वेस्टइंडीज़ के पूरे दौरे पर खेलने का मन बनाया. गल्फ न्यूज़ की मानें तो विराट पहले कैरेबियाई दौरे पर नहीं जाने वाले थे.
Recommended For You