सोशल मीडिया (Social Media) पर एक सांप (Snake) का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में दिख रहे इस सांप का नाम सैंड वाइपर (Sand Viper) है जो खुद को रेगिस्तान के रेत में छिपाता दिख रहा है. सैंड वाइपर दूसरे जीवों का शिकार करने के लिए काफी देर तक इंतजार करते हैं और वो खुद को इस तरह से रेगिस्तान की रेत में छुपाते हैं, जिससे उनके शिकार को इसकी भनक तक नहीं लगती.
बता दें कि सैंड वाइपर (Sand Viper) को सांपों (Snakes) की जहरीली प्रजातियों में से एक माना जाता है. इस प्रजाति के सांप रेगिस्तानी इलाके में पाए जाते हैं. यह सांप इतने जहरीले होते हैं कि इनके काटने पर पीड़ित का बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है.