ये तस्वीर मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के सरकारी अस्पताल के कोरोना ICU की है ... ये वीडियो राज्य के हेल्थ सिस्टम के बारे में बहुत कुछ बयां करता है. ये कोविड ICU वार्ड है, जहां कोरोना के बेहद गंभीर मरीज एडमिट होते हैं. हाल ये है कि बारिश के दौरान ICU की छत से पानी टपकता हुआ देखा जा सकता है, वो भी एक नहीं कई जगह से. मरीजों के उपर पानी गिर रहा है, मरीजों में अफरा तफरी है, जो मरीज अपनी जगह बदलने के काबिल हैं वो ऐसा करते देखे जा सकते हैं. जो शख्स ये वीडियो बना रहा है वो कहता सुना जा सकता है कि मरीजों पर पानी टपक रहा है लेकिन यहां ना कोई देखने वाला है और ना सुनने वाला.
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते साल ही इस जगह को कोविड ICU बनाया गया था, इसपर 80 लाख रुपए खर्च किए गए थे, और पहली ही बारिश में छत कई जगह से चूने लगी. राजगढ़ के सरकारी अस्पताल का ये सबसे अहम हिस्सा है, और इसका ये हाल है.