ये मजेदार वीडियो यूपी के जिला गाजियाबाद का है. दरअसल हुआ यूं कि, जिले के मुरादनगर (Muradnagar) इलाके में बिजली विभाग(electricity department) की टीम बिजली चोरी करने वालों पर छापेमारी(Raid) कर रही थी. तभी एक बिजली चोर को इसकी भनक लग गई. और वो फौरन रेंगते-रेंगते घर की छत पर चोरी से लगे बिजली के तारों को हटाने पहुंच गया.
इसपर कमाल ये देखिए कि, विभाग का एक अधिकारी उससे पहले दूसरी छत से उसे देख रहा था, मानों जैसे उसे पहले से ही पता हो कि ये शख्स तार हटाने के लिए छत पर जरूर आएगा. जैसे ही वह प्लास से बिजली का तार हटाने ही वाला होता है कि, ऊपर से आवाज आती है, मैं सब कुछ देख रहा हूं. इस वीडियो को शेयर कर लोग खूब मजे ले रहे हैं.