मीठे के शौक में आपने कई मिठाइयों (Sweets) का स्वाद जरूर उठाया होगा लेकिन क्या कभी आपने एक किलो के वजन वाला रसगुल्ला खाया है. चौकिए मत, बिहार (Bihar) के गया में मशहूर पंडित जी की मिठाई की दुकान पर एक किलो और आधा किलो के वजन वाले रसगुल्ले बिक रहे हैं. ग्राहकों ने जब इस रसगुल्ले का को खाया तो वो इसके स्वाद के दीवाने हो गए.
पंचानपुर बाजार की इस दुकान पर दूर-दूर से मीठे के शौकीन आकर रसगुल्ले का आनंद ले रहे हैं. इस दुकान से लालकृष्ण आडवाणी समेत कई नामचीन लोग भी मीठे का आनंद उठा चुके हैं. यूं तो दुकान पर और भी कई मिठाइयां बिक रही हैं लेकिन रसगुल्ले की मिठास के आगे फिलहाल सभी का स्वाद फीका पड़ा हुआ है.