क्या कभी आपने Vegetarian मगरमच्छ (Crocodile ) देखा है, अगर नहीं तो ये वीडियो देख आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. ये वीडियो न्यूज़ एजेंसी ANI ने ट्वीट किया है जिसमें एक मगरमच्छ कर्नाटक ()Karnataka के कोगिलबन गांव की गलियों में बेखौफ घूमता नजर आ रहा है.
वीडियो में मगरमच्छ के सामने एक कुत्ता भी आता है लेकिन मगरमच्छ उसकी तरफ बिना देखे ही दूसरी तरफ निकल जाता है. मगरमच्छ की इसी हरकत पर लोग कह रहे हैं कि शायद इसे कुत्ते में कोई इंटरेस्ट नहीं है क्योंकि हो सकता है कि ये Vegetarian हो.