रविवार शाम जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच हिंसक मारपीट हुई. इस घटना में जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष भी गंभीर रूप से घायल हो गईं. आइशी ने आरोप लगाया कि उन पर हमला ABVP से जुड़े छात्रों ने किया. हंगामा से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें कई नकाबपोश लाठी डंडों से तोड़ फोड़ करते नजर आ रहे हैं. वहीं ABVP आइशी के दावे का खंडन किया है और लेफ्ट छात्र संगठनों की ओर से उसके सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. छात्रों के साथ साथ इस हिंसा में कुछ फैकल्टीज के भी घायल होने का समाचार है. तनाव को देखते हुए कैम्पस के मेन गेट पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.