Vinesh Phogat: निलंबन के बाद विनेश फोगाट हुई भावुक, कही ये बड़ी बात

Updated : Aug 13, 2021 13:51
|
Editorji News Desk

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के हाथों निराशा लगी. भारत लौटने के बाद उनपर अनुशासनहीनता का आरोप लगा और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने उन्हें ‘अस्थाई रूप से निलंबित’ कर दिया है. विनेश फोगाट ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा, मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं एक सपने में सो रही हूं और कुछ भी शुरू ही नहीं हुआ है. मैं बिल्कुल ब्लैंक हूं. मैं नहीं जानती कि जिंदगी में क्या हो रहा है. पिछले एक हफ्ते से मेरे अंदर इतना कुछ चल रहा है.

उन्होनें कहा कि ये कहानी दो दिलों और दो दिमागों की है. मैंने कुश्ती को सब कुछ दिया है और अब जाने का सही समय है. लेकिन दूसरी ओर, अगर मैं छोड़ देती हूं और लड़ती नहीं हूं, यह मेरे लिए एक बड़ा नुकसान होगा.

विनेश ने आगे कहा कि अभी, मैं वास्तव में अपने परिवार पर ध्यान देना चाहती हूं. लेकिन बाहर हर कोई मेरे साथ ऐसा व्यवहार कर रहा है जैसे मैं मरी हुई चीज हूं. अरे कुछ भी लिखो, वो करते हैं…. मैं जानती थी कि भारत में आप जितनी तेजी से उठते हैं, उतनी ही तेजी से गिरते हैं. एक पदक खोया और सब कुछ समाप्त हो गया.

WrestlingVinesh Phogat

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video