अपनी ऐक्शन फिल्मों के लिए मशहूर बॉलीवुड ऐक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) प्रोड्यूसर के तौर डेब्यू करने जा रहे हैं. इसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की है. विुद्युत जामवाल ने डायरेक्टर संकल्प रेड्डी के साथ तस्वीर शेयर कर बताया कि वो फिल्म 'आईबी 71' (IB 71) बनाएंगे. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'नई शुरुआत.'
उन्होंने एक स्टेटेमेंट भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा, 'मुझे ऐक्शन हीरो फिल्म्स के प्रोड्यूसर के तौर 'आईबी 71' टाइटल से अपनी पहली फीचर की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. संकल्प रेड्डी द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म का पहला कोलाबोरेशन रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ हुआ है. इस आशीर्वाद और सपॉर्ट के लिए आपको प्यार.'
बता दे सस्पेंस से भरपूर ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है. अभिनेता विद्युत जामवाल इस फिल्म में एक खुफिया अधिकारी के किरदार में नजर आएगें. फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह भारतीय खुफिया अधिकारियों ने पूरे पाकिस्तानी प्रतिष्ठान को हिला कर रख दिया था.
ये भी पढ़ें : Disha Patani के बैकफ्लिप ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो