अमेरिका के इंडियाना में एक अज्ञात हमलावर ने यूनिवर्सिटी पार्क मॉल में गोलीबारी की. इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मॉल में मौजूद बाकी लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया. ये घटना शनिवार दोपहर तीन बजे के बाद की बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर शेयर किये गये घटना के वीडियो में दिख रहा है कि गोली चलने के कुछ सेकेंड बाद ही लोग मॉल से बाहर भाग रहे हैं. वहीं एक शख्स जिसे गोली लगी है वो जमीन पर बेसुध पड़ा है. जिसकी बाद में मौत हो जाती है. मृतक के पास कुछ पुलिसवाले भी खड़े दिखाई दे रहे हैं. गोलीबारी के बाद मॉल को खाली करा लिया गया. घटना के कई घंटे बाद तक पुलिस मॉल के आस पास मौजूद रही. पुलिस ने इस घटना के बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी और ना ही मृतक की पहचान उजागर की है.