बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर देश ही नहीं विदेश में भी सुर्खियों में हैं. प्रियंका चोपड़ा अब लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट (Victoria's Secret) के साथ काम करने वाली हैं.
खबरों के मुताबिक अमेरिकी लॉन्जरी कंपनी विक्टोरिया सीक्रेट ने पॉपुलर एंजल्स सुपरमॉडल्स को अब अलविदा कह दिया है.
अपने इस नए ब्रांड के लिए अब वो नए चेहरे की खोज कर रहे हैं. जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आया है.
विक्टोरिया सीक्रेट ने सोशल मीडिया पर इस कैंपेन से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है. हाल ही में इसमें जुड़ने वाले नामों की लिस्ट सामने आई है जिसमें प्रियंका चोपड़ा के अलवा फुटबॉल स्टार मेगन रापिनो और ट्रांसजेंडर मॉडल वेलेंटीना सैंपैयो के नाम भी शामिल हैं.
विक्टोरिया सीक्रेट ने 2022 में अपने फैशन शो को फिर से शुरू करने की योजना बनाई है, लेकिन यह एक बहुत ही अलग तरीके से किया जाएगा.