वीगन डाइट: वेट लॉस का weapon

Updated : Sep 06, 2020 19:49
|
Editorji News Desk

सितंबर का महीना हम न्यूट्रिशन मंथ के रूप में मनाते हैं और इस साल न्यूट्रिशन मंथ का थीम है 'ईट राइट' शरीर को पूरा पोषण मिले इसके लिए आपको वह चीज खानी चाहिए जो सही है. हेल्दी और न्यूट्रिशियस डाइट पैटर्न में वीगन डाइट इन दिनों काफी चलन में है.
वीगन डाइट लेने वाले लोग प्रोटीन के लिए सोया, टोफू, सोया मिल्क, दालों, पीनट बटर, बादाम पर निर्भर रहते हैं. इन्हें कैल्शियम हरी पत्तेदार सब्जियों, टोफू और रागी के आटे से मिलता है. कई अलग-अलग स्टडीज में साबित हुआ है कि वीगन डाइट से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है क्योंकि अधिकांश फैट हेल्दी सोर्स जैसे नारियल, फलियों, एवोकैडो वगैरह से हासिल होता है. एनिमल और डेयरी प्रोडक्ट से मिलने वाला अधिकांश फैट बैड कोलेस्ट्रॉल बनाता है. इसलिए वीगन डाइट को फॉलो करने वाले बैड कोलेस्ट्रॉल से बचे रहते हैं और इस तरह उनका दिल भी हेल्दी बना रहता है.
वजन कम करने के लिए वीगन डाइट को फॉलो करना एक अच्छा विकल्प साबित हो रहा है. जब आप वीगन डाइट फॉलो करते हैं तो आपको ऐसे कई फूड अपनी लाइफस्टाइल से हटाने पड़ते हैं जो वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं, जैसे प्रोसेस्ड फूड, हाई-फैट डेयरी प्रोडक्ट, हाई-फैट प्रोटीन वगैरह.
वीगन डाइट पैटर्न अपनाने वालों में प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और कोलोन कैंसर जैसे कई तरह के कैंसर होने की आशंका अपेक्षाकृत कम होती है.

Nutrition weekVegan diet

Recommended For You