अमेरिकी संसद कैपिटॉल हिल में ट्रंप समर्थकों की हिंसा के दौरान वहां एक आदमी भारतीय तिरंगे के साथ भी दिखा. बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने वीडियो ट्वीट कर लिखा कि ये आखिरी जगह होगी जहां तिरंगा दिखना चाहिए. इसपर कांग्रेस के सीनियर लीडर शशि थरूर ने तंज कसते हुए लिखा- दुर्भाग्य से, कुछ भारतीय भी ट्रम्प समर्थक भीड़ की मानसिकता के साथ हैं, जो एक हथियार के रूप में राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल करने का आनंद लेते हैं और जो उनसे असहमति रखते हैं उन्हें देशद्रोही करार दे दिया जाता है. इसपर वरुण गांधी ने पलटवार करते हुए लिखा- इन दिनों तिरंगे का उपयोग करना उपहास का कारण बन गया है, फिर उन्होंने उस ट्रंप समर्थक की फोटो ट्वीट की जो तिरंगा लहरा रहा था, फोटो में वो कथित तौर पर शशि थरूर के साथ था. फिर वरुण ने कहा- अब जब हम जानते हैं कि यह चाटुकार आपका इतना प्रिय दोस्त था तो हम सिर्फ यह आशा कर सकते हैं कि आप इसपर चुप नहीं रहेंगे.