वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के बाद उनकी वेडिंग और प्री-वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हैं. अब रीसेंटली वरुण ने अपने फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ' पिछले कुछ दिनों से मुझे और नताशा को सभी से बहुत प्यार और सकारात्मकता मिली है, इसलिए मैं हर किसी को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं.' वहीं वरुण और नताशा के हनीमून की बात करें तो ये कपल तुर्की के लिए रवाना हो सकता है.