एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में वरुण ने दो तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीर में वरुण अपनी वाइफ नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर में वरुण नीले रंग की साटन शर्ट में हैंडसम लग रहे थे, जबकि नताशा बेज कलर की ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही हैं.
तस्वीरों के साथ वरुण ने कैप्शन में लिखा- 'एकमात्र तरीका जिससे मुझे पता है कि मैं ज़िंदा हूं.' इसके अलावा वरुण ने एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी में भी शेयर की है. बता दें कि वरुण ने इसी साल 24 जनवरी को नताशा दलाल के साथ सात फेरे लिए थे. वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन, अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'भेड़िया' में नजर आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: Sidharth Shukla की याद में शहनाज़ के भाई शहबाज़ ने बनवाया टैटू