बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की शादी को भले ही 15 दिन से ज्यादा हो गए हो, लेकिन उनके वेडिंग और प्री-वेडिंग वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. अब वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी का एक और अनसीन वीडियो सामने आया है जिसमें वरुण धवन सिलेब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा से मेंहदी लगवा रहे हैं. वरुण धवन वीडियो में वीना नागदा की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वो उन्हें बरसों से जानते हैं.