शादी के बाद पहली बार वरुण धवन और नताशा दलाल की जोड़ी अलीबाग से मुंबई आ रही है. दोनों इसी महीने की 24 तारीख को शादी के बंधन में बंधे. बता दें कि साल की पहली सबसे बड़ी शादी के लिए वरुण और नताशा का पूरा परिवार अलीबाग पहुंचा था. ये शादीशुदा जोड़ी शादी के बाद पहली बार अपने घर जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार ने दोनों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली है.