वरुण धवन और कृति सैनन की जोड़ी अब हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'भेड़िया' में नजर आएगी. इसकी शूटिंग के लिए दोनों कलाकार बुधवार को अरुणाचल प्रदेश पहुंच गये, जहां शूटिंग शुरू करने से पहले फिल्म की टीम ने मुख्यमंत्री पेमा खंडू और दूसरे अहम लोगों से मुलाकात की इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बता दें 'भेड़िया' अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी.