फ़रवरी को प्यार का महीना कहा जाता है. दुनिया भर के लव बर्ड्स के लिए ये महीना बहुत ख़ास होता है. 7 से 14 फरवरी के बीच वैलेंटाइन वीक (Valentine's week) मनाया जाता है. इस सप्ताह के हर दिन की इस सप्ताह के हर दिन की अपनी एक अलग खासियत होती है. आपको बताते हैं किस दिन कौन सा डे मनाया जाएगा .
पहला दिन- रोज डे (Rose Day)- रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरूआत होती है. इस दिन प्रेमी एक-दूसरे को प्यार के प्रतीक के रूप में लाल गुलाब देते हैं और अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं.
दूसरा दिन- प्रपोज डे (Propose Day)- वैलेंटाइन वीक का सबसे अहम और रोमांटिक दिन प्रपोज डे होता है. इस दिन लोगों को पार्टनर के सामने अपने प्यार का इजहार करने का मौका मिलता है.
तीसरा दिन- चॉकलेट डे (Chocolate Day)- चॉकलेट डे इस वीक का तीसरा दिन है जो प्यार के रिश्ते को और खास बनाता है. इस दिन चॉकलेट के जरिए रिश्ते मे मिठास घोलने की कोशिश की जाती है.
चौथा दिन- टेडी डे (Teddy Day)- टेडी एक पॉपुलर सॉफ्ट टॉय है जो हर लड़की को पसंद होता है. इस दिन अपने पार्टनर को टेडी बियर जरूर गिफ्ट करें. इससे आप हमेशा उनकी यादों में रहेंगे.
पांचवां दिन- प्रॉमिस डे (Promise Day)- वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है. इस दिन प्रेमी एक-दूसरे से वादा करते हैं कि वो जिंदगी के हर मोड़ पर एक-दूसरे का साथ निभाएंगे.
छठा दिन- हग डे (Hug Day)- जब प्रेमी एक-दूसरे को गले लगाते हैं तो प्यार के इजहार के लिए शब्दों की भी जरूरत नहीं पड़ती. हग डे वही दिन है जब आप अपने पार्टनर को गले लगाकर अपने प्यार का एहसास कराते हैं.
सातवां दिन- किस डे (Kiss Day)- वैलेंटाइन वीक का सातवां दिन किस डे होता है. इस दिन प्रेमी एक-दूसरे को किस करके अपने प्यार के बंधन को मजबूत बनाते हैं.
आठवां दिन- वैलेंटाइन डे (Valentine's Day)- वैलेंटाइन डे के साथ ही ये वीक खत्म हो जाता है. ये दिन सेंट वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है. वैलेंटाइन डे के दिन अपने पार्टनकर को बहुत खास महसूस कराएं. उन्हें बताएं कि वो आपकी जिंदगी में क्या मायने रखते हैं .