कोरोना (Corona) विस्फोट के बीच दिल्ली-हरियाणा की सीमाओं पर आंदोलन (Protest) कर रहे किसानों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने बताया कि हरियाणा सरकार ने किसानों का कोविड टेस्ट कराने और टीका लगाने का फैसला किया है. अनिल विज ने कहा कि हरियाणा की सीमाओं पर किसानों का इतना बड़ा जमावड़ा लगा हुआ है, ऐसे में जनता के साथ-साथ किसानों को भी संक्रमण से बचाना हमारा कर्तव्य है.
इसके साथ ही अनिल विज ने भरोसा दिया कि वो कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर (Narendra Tomar) को खत लिखकर एक बार फिर किसानों से बातचीत शुरू करने की अपील करेंगे.