कोरोना के तीसरे लहर में बच्चों को खतरे की आशंका के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है. देश में जल्द ही 12 साल से ऊपर के बच्चों के लिए टीकाकरण का ऐलान हो सकता है. कोविड वर्किंग ग्रुप कमेटी के चेयरमैन डॉ. एन के अरोड़ा (Dr. N K Arora) के मुताबिक, इसे अक्टूबर में शुरु किए जाने की योजना है. उम्मीद जताई जा रही है कि जायडस कैडिला (zydus cadilla) की जायकोव-डी (ZyCoV-D) वैक्सीन की ही डोज़ दी जाएगी. इस पर राष्ट्रीय नीति तैयार की जा रही है. दूसरी ओर, भारत बायोटेक (Bharat Biotech) और सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute) भी बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन पर काम कर रहे हैं.
इसके अलावा, ये भी सामने आया है कि शुरुआती फेज़ में गंभीर बीमारी से ग्रस्त बच्चों को ही डोज़ दिए जाने की संभावना है. वहीं, डॉ. एन के अरोड़ा ने साफ किया कि भारत में स्कूल खोलने के लिए बच्चों का टीकाकरण जरूरी नहीं है. बशर्तें उनके माता-पिता ने कोरोना वैक्सीन ले ली हो.