Vaccine Donation: फाइजर-मॉडर्ना के टीके देने को US तैयार, भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार

Updated : Jul 14, 2021 10:11
|
Editorji News Desk

अमेरिका फाइजर और मॉडर्ना के टीके (Pfizer and Moderna Vaccines) भारत भेजने के लिए तैयार है लेकिन अभी उसे भारत सरकार की मंजूरी नहीं मिली है.

अमेरिकी विदेश विभाग (US State Department) के प्रवक्ता नेड प्राइस के मुताबिक अमेरिका भारत में मॉडर्ना और फाइजर की 30-40 लाख खुराक भेजना चाहता है...लेकिन उसे भारत सरकार (Indian government) से हरी झंडी मिलने का इंतजार है.

दरअसल अमेरिका ने दुनिया में कई देशों को 8 करोड़ कोरोना वैक्सीन दान करने का ऐलान किया था. इसी के तहत अमेरिका के टीके पाकिस्तान, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश तक पहुंच चुके हैं. लेकिन इसके भारत पहुंचने में दिक्कत हो रही है क्योंकि यहां आपातकालीन आयात में कुछ कानूनी बाधाएं हैं.

वैसे भारत में मॉडर्ना को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से मंजूरी मिल गई हैं, वहीं फाइजर ने अभी तक भारत में आपातकालीन अनुमोदन के लिए आवेदन नहीं किया है. नेड प्राइस ने बताया कि हमारे खुराकों को भेजने से पहले हर देश को अपनी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करना होता है. भारत ने कहा है कि उसे समीक्षा करने के लिए और समय की जरूरत है.

Indian governmentAmericasModerna VaccinePfizer Vaccine

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?