ओडिशा-छत्तीसगढ़ के पास सिर्फ 2 दिन का वैक्सीन स्टॉक, महाराष्ट्र से सप्लाई रोकने की धमकी

Updated : Apr 10, 2021 08:31
|
Editorji News Desk

केन्द्र के तमाम दावों के बावजूद देश में वैक्सीन की किल्लत होने की खबरें लगातार सामने आ रही है. अब छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने दावा किया है कि उनके राज्य में अब सिर्फ 2 दिन का ही स्टॉक बचा है, जो कि करीब चार लाख 85 हजार है. बघेल ने केंद्र से मांग की है कि छत्तीसगढ को 7 दिनों के लिए वैक्सीन की खुराक दी जाएं. उनके मुताबिक सूबे को अब तक 35 लाख 83 हजार डोज़ ही मिले हैं. वहीं ओडिशा के वैक्सीन इंचार्ज ने बताया कि, यहां भी सिर्फ दो दिन का ही वैक्सीन स्टॉक बचा है. और उन्हें दो दिन के भीतर ही वैक्सीन की नई खेप मिलने की भी उम्मीद है. उधर वैक्सीन की किल्लत का सामना कर रहे महाराष्ट्र से विरोध की आवाजें भी उठने लगी हैं. यहां के स्वाभिमानी शेतकारी संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि एक हफ्ते के अंदर महाराष्ट्र में वैक्सीन की सप्लाई नहीं बढ़ाई गई तो, वो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से दूसरे राज्यों में टीके ले जाने वाली गाड़ियों को रोकना शुरू करेंगे.

Corona VaccinationBhupesh BaghelMaharahstraCOVID VACCINEchattisgarhMaharashtra Coronavirus UpdateOdisha

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?