वैक्सीन की कमी के बीच सरकार का ऐलान - रोजाना 1 करोड़ टीके लगाने का है प्लान

Updated : May 31, 2021 16:33
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना (Corona) की दूसरी लहर के अब कुछ मंद पड़ने और तीसरी की आशंका को देखते हुए सरकार ने टीकाकरण (Vaccination) अभियान को युद्ध स्तर की गति देने का मन बना लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार की योजना आने वाले दिनों में हर दिन एक करोड़ टीके लगाने की है. सरकार जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह से इसको मुमकिन बनाने की कोशिश कर रही है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वैक्सीन की 30 से 32 करोड़ खुराक की उपलब्धता सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है.
केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 21 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है जबकि 5 फीसदी आबादी ऐसी है जो वैक्सीन के दोनों डोज ले चुकी है. सरकार का कहना है कि 137 करोड़ की आबादी में 16.7 करोड़ लोगों को कम से कम टीके की एक खुराक दे दी गई है जिसका अर्थ है कि प्रत्येक आठ में से एक भारतीय को टीका लग चुका है.

VACCINATION DRIVECORONA VACCINE

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?