Uttarakhand Crisis: राज्य BJP अध्यक्ष का ऐलान, विधायकों में से ही होगा CM चेहरा

Updated : Jul 03, 2021 14:03
|
Editorji News Desk

उत्तराखंड ( Uttarakhand ) को छह महीने में तीसरा मुख्यमंत्री (Third Chief Minister) देने जा रही BJP अब फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. राज्य बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक (Madan Kaushik) ने अब कहा है कि नए CM का चुनाव विधायकों के बीच से ही होगा.

उन्होंने कहा कि शनिवार दोपहर देहरादून में बीजेपी विधायक दल और विधानसभा की बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा. कौशिक ने कहा कि सीएम कोई भी बने लेकिन हमारे घोषणा पत्र में जारी वादों पर काम जारी रहेगा.


कौशिक ने तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे पर भी सफाई दी...बकौल कौशिक तीरथ को लेकर कोई विवाद नहीं था. उन्हें संवैधानिक संकट की वजह से हटाया गया था क्योंकि चुनाव आयोग ने कहा था कि कोरोना के वजह से वह एक साल तक चुनाव नहीं करवा सकता. इन्हीं परिस्थितियों में पार्टी ने तीरथ के इस्तीफे का फैसला लिया.ख़बर है कि पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बैठक में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंच चुके हैं.

Uttarakhand Chief MinisterBJP

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'