हेमकुंड साहिब यात्रा पर भी पड़ी कोविड की मार, फिलहाल के लिए स्थगित

Updated : Apr 26, 2021 14:45
|
Editorji News Desk

देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों से मचे हाहाकार के बीच हेमकुंड साहिब यात्रा स्थगित कर दी गई है. पहले 10 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने वाले थे. अब कपाट खोलने की अगली तारीख बाद में तय की जाएगी. गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने इस बाबत सरकार को चिट्ठी भेज दी है. ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ने बताया उत्तराखंड में भी कोराना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया गया है. बता दें कि इस समय हेमकुंड साहिब के रास्ते में करीब 8 फीट बर्फ जमी है, जिसे हटाने के काम में सेना की एक टीम जुटी है.

postponedCOVID 19 CASESUttrakhand

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या