उत्तराखंड सरकार ने जारी की 12 राज्यों की सूची, कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही मिलेगी एंट्री

Updated : Mar 30, 2021 21:12
|
Editorji News Desk

कोरोना (CORONA) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने एक अहम आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत 12 राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों के लिए अब कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट (CORONA NEGATIVE REPORT) दिखाना अनिवार्य होगा. ये राज्य हैं महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान.

आदेश में ये भी कहा गया है कि कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुराणी नहीं होनी चाहिए. राज्य सरकार का ये आदेश 1 अप्रैल से लागू होगा. आपको बता दें कि उत्तराखंड में कुम्भ भी जारी है और कोरोना के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं. मंगलवार को ही हरिद्वार के एक आश्रम में 32 कोरोना के मरीज मिले. इस संख्या के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने आश्रम को सील कर दिया है.

UttarakhandHaridwarKumb MelaCORONA NEGATIVE REPORT

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या