Uttrakhand में फिर बरपा कुदरत का कहर, देहरादून-ऋषिकेश हाइवे पर पुल टूटने से कई गाड़ियां नदी में गिरीं

Updated : Aug 27, 2021 14:53
|
Editorji News Desk

ये तस्वीरें हैं उत्तराखंड में ऋषिकेश को देहरादून से जोड़ने वाले एक पुल की जो भारी बारिश के कारण शुक्रवार दोपहर बीच में से टूट गया. जिस समय ये हादसा हुआ उस दौरान पुल से कई गाड़ियां गुजर रही थीं जोकि इसके टूटने के कारण नदी में जा गिरीं. हादसे में कई लोगों के चोटिल होने का भी समाचार है लेकिन कोई आधिकारिक आंकड़ा अभी जारी नहीं किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक जाखन नदी पर बना ये पुल रानीपोखरी इलाके में टूटा है. पुल के टूटने के बाद अब देहरादून से ऋषिकेश जाने वालों को नेपाली फार्म हो कर निकलना पड़ेगा.

वहीं ये दूसरी तस्वीर ऋषिकेश-टिहरी गढ़वाल रूट की है जहां फकोट नाम की जगह के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा लैंड स्लाइड के कारण टूट गया.

राज्य में लगातार हो रही भारी बरसात और भूस्खलन की वजह से कई रास्ते बंद हैं. चंपावत- टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग भी पिछले 5 दिनों से नहीं खुल पाया है और लोगों को परेशानी झेलते हुए अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ रही है. इसके अलावा पिथौरागढ़ में भी बरसात की वजह से हाइवे व कई दूसरे रास्ते बंद हैं. उत्तराखंड सरकार ने लोगों से अपील की है के वो एहतियात और रूट की जानकारी लेकर ही यात्रा पर निकलें.

Heavy rainUttarakhand

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या